फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मोबाइल पर लिंक भेज लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 08 Oct 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर में पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद साइबर ठगी के मामले कम नहीं हो रहे है। शहर में एक और ठगी का मामला सामने आया। पीड़ित युवक के मोबाइल पर गूगल मैप लोकेशन रेटिंग के संबंध में मैसेज आया। रेटिंग प्रणाली पूरी करने का झांसा देकर आरोपियों ने 6.91 लाख रुपये की ठगी कर ली।
असंध के पंघाला निवासी मोहित कुमार ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को व्हाट्सएप पर गूगल मैप लोकेशन रेटिंग के संबंध में एक संदेश मिला। इसके अनुसार यदि मैंने रेटिंग प्रणाली पूरी कर ली तो वे 50 रुपये प्रति रेटिंग के हिसाब से पैसे देंगे। इस कार्य में 3 रेटिंग करने के 150 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन

बाद में 2000 रुपये का भुगतान करके 2600 रुपये कमाने का संदेश प्राप्त हुआ। यह भुगतान भी उनके द्वारा उचित रूप से स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद मुझे 5000 रुपये का भुगतान करके 65000 रुपये कमाने का ऑफर दिया गया। जिसके बाद युवक आरोपियों के झांसे में आकर टारगेट को पूरा करता रहा।
विज्ञापन

पीड़ित से आरोपी अधिक मुनाफे के लिए अकाउंट में पैसे डलवाते रहे। इस तरह आरोपियों ने 6.91 लाख रुपये की ठगी की। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें