फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावों की फाइलों में दबी शहादत: न मिला 'शहीद' का दर्जा, न विनय के नाम हुआ कोई मार्ग; पिता की मार्मिक अपील...

Wed, 22 Apr 2026 09:18 AM IST
Naveen गगन तलवार, करनाल (हरियाणा)

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को गए एक साल बीत गया। इस पर पिता ने बताया कि अभी तक सरकार ने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दी है। शहीद का दर्जा देने पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
राजेश नरवाल, विनय नरवाल के पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को गए एक साल बीत गया लेकिन जनप्रतिनिधियों का वादा अधूरा है। उन्हें न तो शहीद का दर्जा मिला और न ही उनके नाम पर मार्ग या स्कूल का नामकरण हो पाया है। अटल सेक्टर-7 निवासी स्वर्गीय विनय के पिता राजेश नरवाल का कहना है कि सरकार जनता से जुड़े जिस भी संस्थान, चाहे मेडिकल कॉलेज, नए अस्पताल या किसी अन्य बड़े संस्थान को विनय के नाम पर करती है, तो वह अपनी संपत्ति में विनय का हिस्सा और सरकार से मिली आर्थिक मदद को उसके लिए दे देंगे। ताकि विनय के नाम पर चल रहे संस्थान से देशसेवा हो और वह लोगों की याद में ही बसे रहें।

विज्ञापन


विदित हो कि 22 अप्रैल को हुए हादसे के बाद से विनय नरवाल की श्रद्धांजलि सभा तक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक, मेयर सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कई दावे किए थे। परिवार और लोगों ने भी कई मांगें रखी थीं। पिता ने बताया कि अभी तक सरकार ने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दी है। शहीद का दर्जा देने पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल : मार्ग या स्थल का नामकरण
24 अप्रैल, 2025 को विनय के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का नाम अमर रहे, इसके लिए किसी मार्ग या स्थल का नामकरण उनके नाम पर किया जा सकता है। वे इस विषय पर प्रदेश सरकार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष : शहीद का दर्जा, 50 लाख और नौकरी
27 अप्रैल, 2025 को विनय के घर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा था कि सरकार लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को शहीद का दर्जा दिलाने का प्रयास करेगी। परिवार को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दिलाई जाएगी। पिता ने बताया कि नौकरी और आर्थिक मदद मिली है।

संत कबीर स्कूल : बनाएंगे मैमोरी वॉल...
26 अप्रैल 2025 को संत कबीर स्कूल की संस्थापक निदेशक निर्मलजीत चावला और उप निदेशक अंगध ने विनय के घर पहुंच उनकी याद में स्कूल में मैमोरी वॉल बनाने का वादा किया। स्कूल ने इस वादे को हरियाणा शहीदी दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को पूरा किया।

लोगों ने ये की थीं मांगें

  • हिंद एंटी क्राइम आर्गेनाइजेशन ने सेक्टर-7 का एक चौक विनय के नाम रखने की मांग की थी।
  • स्थानीय लोगों की ओर से सेक्टर-7 या 6 के सरकारी विद्यालय को लेफ्टिनेंट विनय के नाम पर करने की मांग उठाई थी।
  • सेक्टर-7 की ग्रीन बेल्ट या पार्क को लेफ्टिनेंट विनय के नाम पर करने का सुझाव भी दिया गया था।


विधायक और मेयर बोले...
सेक्टर-7 में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के आवास को जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की योजना है। जल्द एलान कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एलान किया था, इसे पूरा करेंगे। -रेणू बाला गुप्ता, मेयर।

सड़क का नामकरण करना नगर निगम क्षेत्र का अधिकार है। संस्थान के नाम के लिए परिवार से बात करके उनकी सहमति ली जाएगी। प्रदेश सरकार स्तर पर भी इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। -जगमोहन आनंद, विधायक

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें