करनाल। राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा से पूर्व राज्य सभा सांसद तरलोचन सिंह को पद्म भूषण मिलने और माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी केंद्र की चेयरपर्सन डॉ. शरणजीत कौर को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित करने पर सिख समुदाय में भी खुशी का माहौल है। दोनों हस्तियों को बुधवार को डेरा कार सेवा में सिख संगत की ओर से सम्मानित किया गया। डेरा प्रमुख बाबा सुखा सिंह ने दोनों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने जीवन पर्यंत सिख हितों के लिए कार्य करने पर तरलोचन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। डॉ. शरणजीत कौर को भी सिरोपा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पद्म भूषण तरलोचन सिंह ने हरियाणा के सिखों से राजनीतिक तौर एकजुट व मजबूत होने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनी सिंह, एडवोकेट प्रीतपाल सिंह पन्नु, समाजसेवी नवाब सिंह, हरियाणा शुगर फेड के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह, गुरुद्वारा मंजी साहेब प्रबंधक कमेटी से प्रधान बलकार सिंह, पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह, गुरु नानक चेरिटबल ट्रस्ट सिरसा के प्रधान सुरिंद्र सिंह वैदवाला, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ. नरिंदर सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो