फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में हुआ करोड़ों का धान घोटाला, उच्च स्तरीय जांच हो : हुड्डा

Mon, 03 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। धान खरीद घोटाला उजागर होने के बाद दर्ज कराई गई एफआईआर में राइस मिलर नामजद होने पर राइस मिलर्स जहां शहर विधायक का दाम कर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई। नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रविवार को करनाल अनाज मंडी में पहुंचकर आढ़तियों से मिले। उन्होंने करोड़ों का धान घोटाला किए जाने की बात कहते हुए एसआईटी गठित करके हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि जांच के नाम पर छोटी मछलियों पर पकड़ा जा रहा है, बड़े घोटालेबाजों को बचाकर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को हरियाणा नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी की आढ़त दुकान संख्या 384 पर पहुंचे। यहां आढ़तियों व कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। यहां आढ़तियों से बातचीत की। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में पहले भी धान घोटाला हुआ था जिसकी जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी लेकिन उस एसआईटी की आज तक जांच ही नहीं आई। उन्होंने कहा कि मंडी सचिव से लेकर निरीक्षकों पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। ये केवल छोटी कर्मचारी और अधिकारी हैं। ये खेल इनके बस की बात नहीं है। ये सैकड़ों करोड़ का घोटाला है। किसान को एमएसपी नहीं मिल रही।
उन्होंने कहा कि किसान अपने धान को सस्ता बेचने को मजबूर है। सरकार पिक एंड चूज पॉलिसी पर काम कर रही है। किसी पर केस तो किसी को माफी दी जा रही है। कागजों में किसानों को पूरी एमएसपी दिखाई जा रही है जो उन्हें कभी मिलती नहीं। सरकार ने ये भी वादा किया था कि किसान का धान 3100 रुपये में खरीदा जाएगा लेकिन ये रेट किसान को आज तक नहीं मिला। पूर्व विधायक राकेश कांबोज, धर्मपाल गोंदर, सुरेंद्र नरवाल, पप्पू लाठर, कांग्रेस नेता सुरेश मतलौड़ा, रमेश सैनी, आढ़ती राजेश अरोड़ा, बग्गा सिंह, रिंकू गोयल, राबिन नरवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


किसानों के साथ हो रही लूट
- हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ रेट में की जा रही कटौती की जा रही है। किसान को प्रति क्विंटल 500 से 600 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार ने पोर्टल बना इस पर प्रति एकड़ के हिसाब से 35 क्विंटल का रजिस्ट्रेशन करा दिया लेकिन फसल उत्पादन 25 प्रतिशत कम हुआ। बावजूद मंडियों में धान पहुंच गई। अब सरकार पड़ोसी राज्यों से आने वाली बारीक जीरी को रोक रही है, जिसकी सरकारी खरीद नहीं होती है, न ही उस पर कोई रोक है। जिससे आढ़तियों, राइस मिलरों और मंडियों को भी राजस्व घाटा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी करने के वादे किए थे। आज तक किसानों की आय तो दोगुनी की नहीं लेकिन किसानों की लागत बढ़ा दी गई।

अपराध में नंबर वन हरियाणा ही सरकार की उपलब्धि
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अपराध के मामले में हरियाणा पूरे देश में सबसे असुरक्षित प्रदेश बन चुका है। ये मैं नहीं कहता बल्कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है। प्रदेश में फिलहाल भी 60 गैंग काम कर रहे हैं। जिनका काम सिर्फ फिरौती मांगना, लूट करना और धमकियां देने का काम है। जबकि प्रदेश का युवा बेरोजगार होता जा रहा है। यहां तो विश्वविद्यालयों में भी स्वीकृत पदों में से 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। मजबूरी में यहां का युवा दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहा है। इसमें कई बार युवा डंकी से दूसरे देश जाते हैं और फंस जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें