फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान घोटाला : असंध और घरौंडा मंडी सचिव भेजे जेल, कृष्ण धनखड़ से 80 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की अलग-अलग मंडियों में हुए 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में गिरफ्तार घरौंडा के मंडी सचिव चंद्रप्रकाश और असंध मंडी सचिव कृष्ण धनखड़ा का पुलिस रिमांड पूरा हो चुका है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान असंध के मंडी सचिव कृष्ण धनखड़ से पुलिस को 80 हजार रुपये की बरामदगी हुई है।
पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान चारों मंडी सचिव और पूर्व डीएफएससी अनिल से कुछ इनपुट मिले हैं, इन पर अब पुलिस की ओर से काम शुरू कर दिया गया है, ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी काबू किया जा सके और फर्जीवाड़े की पूरी राशि की भी रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन

विदित रहे कि दो दिन पहले करनाल की मंडी सचिव आशा रानी और जुंडला मंडी सचिव दीपक कुमार व पूर्व डीएफएससी अनिल कुमार को जेल भेजा जा चुका है। अलग-अलग थानों में दर्ज छह प्राथमिकी की जांच के लिए एसपी की ओर से दो एसआईटी का गठन किया गया है। एक एसआईटी एएसपी कांची सिंघल और दूसरी डीएसपी शहर राजीव कुमार के नेतृत्व में जांच कर रही है।
विज्ञापन

डीएसपी शहर राजीव कुमार का कहना है कि फर्जीवाड़ा सभी की मिलीभगत से हुआ है। मामले में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। मामले में अब तक 26 गिरफ्तारी हो चुकी हैं और सभी को जेल भेजा जा चुका है। इस फर्जीवाड़े में जो लोग और शामिल हैं, उन्हें भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें