फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले की 15 अनाज मंडियों में खाद्य, हैफेड, एसडब्ल्यूसी एजेंसियां खरीदेंगी धान, मौसम के तेवरों ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें
विज्ञापन

- 25 राइस मिलरों से अभी अनुबंध, सीएमआर बकाया वालों को अभी नहीं मिलेगा धान, सीएमआर आपूर्ति की तिथि 30 तक बढ़ी

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले की 15 अनाज मंडियों में सोमवार से आधी अधूरी तैयारियों के बीच धान की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। न तो अभी राइस मिलर से अनुबंध हो सका है और न मंडियों की सफाई की जा सकी है। सड़कें खस्ताहाल हैं। वहीं, दूसरी ओर रविवार को मौसम के तेवरों से किसानों को भयभीत कर दिया है। दोपहर को शुरू हुई रिमझिम बारिश ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी। मंडियों में आनन फानन किसानों व आढ़तियों को धान को ढकना पड़ा। जिससे किसानों के सामने अब नमी की समस्या आएगी। सोमवार को भी कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
शनिवार की शाम हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर से धान खरीद का एलान किया। देर रात धान खरीद पॉलिसी भी जारी कर दी। परिणाम ये रहा कि रविवार के अवकाश के दिन भी पूरे दिन खरीद एजेंसियों और मंडी प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन को भी तैयारियों में जुटे रहना पड़ा। खरीद पॉलिसी में 17 प्रतिशत नमी तक का धान सरकार खरीदेगी लेकिन इन दिनों हो रही हल्की बारिश खेतों में खड़े धान में नमी को बढ़ा रही है। जो किसानों के सामने बड़ी समस्या बन सकती है। सबसे खास बात ये है अभी धान लेने के लिए राइस मिलर से अनुबंध नहीं हो सका है।
विज्ञापन

डीएफएससी अनिल कालरा ने बताया कि रविवार शाम तक 25 राइस मिलरों से अनुबंध हो गया है, उन्हें मंडियों में खरीद आवंटित की जा रही है। अभी करीब 10 से अधिक राइस मिलर सीएमआर नहीं दे सके हैं, लेकिन सीएमआर आपूर्ति की तिथि 30 सितंबर तक कर दी गई है, यदि वह आपूर्ति पूरी कर देते हैं तो उन्हें भी धान आवंटित किया जाएगा। अभी राइस मिलर से अनुबंध के लिए पंजीकरण का कार्य चल रहा है। जिले की सभी 15 मंडियों में धान की खरीद सोमवार से शुरू हो जाएगी। निरीक्षकों व प्रबंधकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इधर, मंडी सचिव दावा कर रहे हैं कि सफाई का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
तैयारियां अधूरी, नमी में छूट दे सरकार : रजनीश
सरकार को धान खरीद का एलान पहले करना चाहिए था, खरीद पॉलिसी भी पहले जारी करनी थी, ताकि समय पर सभी तैयारियां पूरी हो जाती। अभी राइस मिलरों से अनुबंध नहीं हो पाया है, न ही निरीक्षक मंडियों में आए हैं। ट्रांसपोर्ट का टेंडर ही नहीं हुआ है। आढ़ती तो तैयार हैं मगर मंडियां तैयार नहीं हैं। सफाई का कार्य चल रहा है। सरकार को मौसम को देखते हुए नमी में छूट देनी चाहिए।
- रजनीश चौधरी, चेयरमैन, हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन
आज बारिश की संभावना, फिर साफ रहेगा मौसम
केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान की कृषि मौसम शाखा के अनुसार रविवार को तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि पिछले साल 24 सितंबर को 153.2 एमएम बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतन तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। एनडीआरआई के जिला कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार 25 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना है। राहत की बात ये है कि इसके बाद मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन

जिले की करनाल, असंध, बल्लाह, बियाना, घरौंडा, घीड़, इंद्री, जुंडला, कुंजपुरा, निगदू, नीलोखेड़ी, निसिंग, सालवन, समानाबाहू व तरावड़ी अनाज मंडी में खाद्य, हैफेड व स्टेट वेयर हाउसिंग की ओर से धान की खरीद की जाएगी। सभी में निरीक्षक नियुक्त कर मंडियां आवंटित कर दी गई हैं। राइस मिलरों से अनुबंध किया जा रहा है। धान खरीद सोमवार से विधिवत रूप से शुरू की जाएगी। 17 प्रतिशत नमी तक धान खरीदा जाएगा। किसानों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
- अनिल कालरा, डीएफएसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें