फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पदम विभूति ने गोल्फ में प्रथम स्थान किया हासिल

Fri, 30 May 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा गोल्फ फेडरेशन की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन गोल्फ प्रतियोगिता में करनाल की मधुबन पुलिस अकादमी की पद्म विभूति ने प्रथम स्थान हासिल किया है। सब जूनियर 10 से 12 केटेगरी की यह गोल्फ टूर्नामेंट 25 से 27 मई तक मोहाली में आयोजित हुई।
करनाल से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पद्म एकमात्र खिलाड़ी रही। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 12 जिलों के खिलाड़ियों को मात देकर यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता सुनील कुमार का कहना है कि वह दो साल से अपनी बेटी को रोजाना मधुबन अकादमी परिसर में अभ्यास करवाते हैं। गोल्फ काफी महंगा खेल है इस कारण से वह उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन के लिए इतना खर्च करने के लिए सक्षम नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह गोल्फ को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करते हुए इसे ओलंपिक में भी स्थान दिलवाएं ताकि उनकी बेटी जैसे कई खिलाड़ियों को गोल्फ में अपना बेहतर करियर बनाने का मौका मिल सके। पद्म विभूति जैसी कई उभरती प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन

इससे पहले भी पद्म ने गोल्फ हरियाणा अमेटयूर और जूनियर टूर 2024 की गोल्डन ग्रीन ओपन प्रतियोगिता में पहले दिन पद्म विभूति ने कुल 78 शॉट लगा कर अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरे दिन उन्होंने और भी बेहतर खेल दिखाते हुए निर्धारित 70 शॉट में लक्ष्य पूरा किया था। इससे पहले भी पद्म विभूति ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय गोल्फ प्रतियोगिता में जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें