फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आश्वासन के बाद पैक्स कर्मियों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्राथमिक कृषि को-ऑपरेटिव सोसाइटी कर्मचारी संघ (पैक्स) के कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद 11 दिन से चल रहा धरना वीरवार की शाम को स्थगित कर दिया है।
बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर पैक्स कर्मचारी केंद्रीय सहकारिता बैंक में 11 दिन से धरने पर बैठे थे। वीरवार को केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक समर सिंह कल्याण ने हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह व एमडी प्रफुल्ल रंजन एमडी से इस मामले को लेकर बातचीत की और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत भी करवाई।
विज्ञापन

बैंक महाप्रबंधक शीतल पानू ने पैक्स कर्मचारी संघ के कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 16 दिसंबर तक सभी कर्मचारियों का पूरा वेतन उनके खाते में जमा करा दिया जाएगा। अन्य मांगों व समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। 2006 के बाद जो कर्मचारी वरिष्ठता सूची में शामिल होने से रह गए थे, उनका नाम जोड़ा जाएगा। जिला प्रधान जसबीर सिंह व जिला सचिव ऋषिपाल ने बताया कि कर्मचारियों को उम्मीद है कि उच्च अधिकारी और महाप्रबंधक अपने आश्वासन को पूरा करेंगे। कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

इसलिए फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया गया है, अगर मांगें पूरी नहीं होती तो कर्मचारी फिर से आंदोलन की राह पर चलेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्य प्रधान कुलदीप राणा, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुशील गुर्जर, सेवा राम, नरदेव सिंह संधु, सुभाष नांदल, छत्रपाल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें