फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेमियादी धरने पर बैठे पैक्स कर्मचारी

Tue, 03 Dec 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नए और पुराने सभी कर्मचारियों का समान वेतन फिक्स करने और नवंबर का वेतन नहीं देने से प्राथमिक कृषि को-ओपरेटिव सोसाइटी कर्मचारी संघ (पैक्स) के कर्मचारी जिला सहकारी बैंक के जीएम के खिलाफ भड़क गए हैं।

कर्मचारियों ने कार्य बंद करके सोमवार से जिला सहकारी बैंक कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इससे जिले की 98 सहकारी समितियों से जुड़े हजारों किसानों की सुविधाओं से संबंधित कार्य अटक गए हैं।
विज्ञापन


सुबह ही जिला सहकारी बैंक कार्यालय में कर्मचारियों का पहुंचना शुरू हो गया। जिला प्रधान जसबीर सिंह की अध्यक्षता और जिला सचिव ऋषिपाल के संचालन में धरना शुरू कर दिया। जिला प्रधान जसबीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक के नए महाप्रबंधक मनमानी कर रहे हैं।

उन्होंने सहकारी कर्मचारियों का वेतन फिक्स कर दिया है। ऐसे में 35 साल पुराने कर्मचारी और दो साल पुराने कर्मचारी, दोनों का ही वेतन समान हो गया है। वरिष्ठता खत्म हो गई है। वर्ष 2006 के बाद लगे कर्मचारियों को तो कर्मचारी मानने और वेतन देने से ही मना कर दिया है। इसके खिलाफ यूनियन कोर्ट गई थी, कोर्ट ने स्थगनादेश भी दे दिया है

लेकिन महाप्रबंधन ने स्थगनादेश को मानने से ही इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से 19 नवंबर व 26 नवंबर को महाप्रबंधक को मांगों को लेकर नोटिस सौंपा गया था। जिला उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को भी यह पत्र भेजा गया। महाप्रबंधक ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। महाप्रबंधक द्वारा अनदेखी किए जाने से कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा ने कहा कि महाप्रबंधक की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो समस्याएं हैं उनका हल बातचीत के जरिए किया जाए। महाप्रबंधक का रवैया अडिय़ल रहा तो धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर, पूर्व राज्य प्रधान कुलदीप राणा, असंध ब्लॉक प्रधान महीपाल राणा, नीलोखेड़ी प्रधान दलेल सिंह, घरौंडा प्रधान रूप राम, रमेश कुमार, दलबीर सिंह, ब्लॉक प्रधान करनाल सूरजभान, निसिंग प्रधान रामपाल, मूनक प्रधान मुकेश राणा, गुलाब सिंह, छत्रपाल त्यागी, इंद्री ब्लॉक प्रधान बीर सिंह राणा, परमजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें