संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। 13 और 14 फरवरी को भी नामांकन भरे जाएंगे। पहले दिन बार एसोसिएशन के लगातार दो बार प्रधान रहे एडवोकेट संदीप चौधरी ने नामांकन भरा। उन्होंने तीसरी बार प्रधान पद की दावेदारी करते हुए आरओ राजीव कुमार को नामांकन पत्र सौंपा। साथ में एएआरओ रजनीश बत्तरा, बजिंद्र पहल, राज कुमार गोंदर, अशोक कुरलन, नरेंद्र शर्मा दाहा व अभय साहू मौजूद रहे। संदीप चौधरी ने कहा कि बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने उन पर पहले दो बार भरोसा जताकर प्रधान पद पर कार्य करने की जिम्मेवारी सौंपी थी। उन्हें यकीन है कि इस बार भी वकील उन्हें प्रधान चुनेंगे।
15 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
चुनाव अधिकारी के अनुसार 13 और 14 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। 15 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी। 17 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। इसी दिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर अनिल साहनी, बलवान कश्यप, पूर्व प्रधान वीरेंद्र पहल, पूर्व प्रधान कंवरप्रीत सिंह भाटिया, पूर्व प्रधान रामपाल चौधरी, निर्मल सिंह स्टौंडी, मनीष लाठर, अशोक कपूर, जेसी चावला, अमित शर्मा व नरेश राणा आदि मौजूद रहे।