फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने का विरोध, अस्थाई दुकानदारों का हंगामा

विज्ञापन
कर्ण गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने का विरोध, अस्थाई दुकानदारों का हंगामा - फोटो : कर्ण गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने का विरोध, अस्थाई दुकानदारों का हंगामा
विज्ञापन
- एक दुकानदार को ट्रैफिक पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा, दुकानों का सामान जब्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम की टीम ने दूसरे रविवार को भी कर्ण गेट बाजार से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने 12 रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों व अस्थाई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से बिफरे अस्थाई दुकानदारों ने विरोध कर दिया। कार्रवाई में शामिल ट्रैफिक पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में भी लिया। हालांकि उसे बाद में छोड़ दिया गया। पिछले रविवार को भी निगम की टीम ने 52 दुकानों का सामान जब्त किया था।
ये कार्रवाई मुख्य तौर पर कर्ण गेट बाजार में संडे सेल लगाने वालों के खिलाफ की जा रही है। रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले करीब 200 परिवार हर रविवार को बाजार में सामान बेचने का काम करते हैं। निगम टीम ने एक दिन पहले मुनादी करा सेल न लगाने की चेतावनी दी थी। इस कार्रवाई में निगम के सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, संदीप कुमार, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी रोशन लाल समेत पुलिस फोर्स और निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

नगर निगम ने ही दिलाए थे कार्ड
कार्रवाई का विरोध कर रहे अस्थाई दुकानदारों ने कहा कि निगम की टीम केवल उनका सामान उठाकर जब्त करती है जबकि बाजार में बड़े-बड़े दुकानदारों ने स्थायी अतिक्रमण कर दुकान के बाहर सड़क तक को घेर लिया है। इसके बावजूद टीम उन पर कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि निगम ने उनके पथ विक्रेताओं के कार्ड बनाए, लोन भी दिलाया, अब रोजगार करने नहीं दे रहे। जबकि वे 15 साल से इस मार्केट में रविवार के दिन बाजार लगाकर परिवार का पेट पाल रहे हैं।
विज्ञापन


कर्ण गेट मार्केट में संडे बाजार न लगाने के लिए टीम की ओर से लगातार मुनादी करवाई जा रही है। फिर भी यहां अतिक्रमण किया जाता रहा है। अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया है। अगर दोबारा अतिक्रमण मिला तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सड़कों व बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम का अभियान जारी रहेगा।
डाॅ. वैशाली शर्मा, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें