फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बड़े होटलों की नहीं सिर्फ छोटे ढाबों और रेहड़ियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद से जिले में कई बड़े नामी ढाबे और होटल अभी भी संचालित हैं, यहां किस सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा है, इसकी जानकारी प्रशासन की जांच टीमों को नहीं है। घरेलू सिलिंडरों के वाणिज्यिक इस्तेमाल की जांच के नाम पर केवल छोटे ढाबों और फास्टफूड व चाय की रेहड़ियों व ठेलों पर ही कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 68 घरेलू सिलिंडरों को व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर या जमाखोरी पर जब्त किया जा चुका है। 13 सिलिंडर मंगलवार को जब्त किए गए।
एडवोकेट संदीप राणा, राजेश शर्मा, विवेक, ललित गोयल और अंकित का कहना है कि जब वाणिज्यिक सिलिंडर दिए ही नहीं जा रहे तो बड़े ढाबे और होटलों में कैसे काम चल रहा है। जबकि छोटे ठेले और रेहड़ी संचालकों का एक सिलिंडर 20 से 25 दिन तक चल जाता है। उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि यहां पर घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल नहीं हो रहा लेकिन जांच टीमों को बड़े होटलों और ढाबा की जांच करके भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफएससी मुकेश कुमार का कहना है कि टीमें सभी जगह समान रूप से जांच कर रही हैं जहां की शिकायत आती है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें