फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरे ही सजेंगे दामन चुंदड़ी, ओह तेरी पगड़ी रै.. नारंगी सेहरे आली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मेरे ही सजेंगे दामन चुंदड़ी, ओह तेरी पगड़ी रै.. नारंगी सेहरे आली। मेरी पतली कमर नाड़ा जुब्बेदार ल्याईयो.. व पूरे कर दूंगा तेरे मैं ड्रीम गौरी रै, ल्या दूं लंदन की क्रीम गोरी रै.. जैसे प्रसिद्ध गीतों पर बेटियों ने नृत्य की प्रस्तुति का देकर रंग जमाया। रागनी और स्किट के माध्यम से जहां हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं सामाजिक बुराईयों पर भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन


मौका था खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का। जिसका आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेमनगर में किया गया था। उत्सव में कक्षा पांचवीं से आठवीं तक की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन ने बताया कि विजेता टीमें जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जिला स्तरीय उत्सव 29 और 30 सितंबर को होगा। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति विद्यालय के मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें