फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिर्फ 17000 किसानों ने बनाई स्टैक आईडी, 98,647 हैं पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जल्द से जल्द अपनी किसान आईडी बनवानी होगी। योजना के तहत मिलने वाली आगामी किस्त केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जो अपनी विशिष्ट पहचान संख्या बनवा लेंगे। जिले में पीएम किसान योजना के अंतर्गत 98,647 किसान पंजीकृत हैं। इसमें से अभी तक 17000 किसानों ने अपनी विशिष्ट पहचान संख्या बनवा ली है।
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत कृषि, किसान कल्याण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर किसानों की विशिष्ट पहचान संख्या बना रहे हैं। सभी किसान इन कैंपों में जाकर अपनी किसान आईडी बनवा सकता है। इसके अतिरिक्त किसान गांव में कॉमन सर्विस सेंटर व अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी किसान आईडी बनवा सकता है। जिले के सभी किसानों से अनुरोध है कि वे सभी सरकारी योजनाओं जैसे कि पीएम किसान इत्यादि का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द गांव में लगे कैंप में या कॉमन सर्विस सेंटर एवं अटल सेवा केंद्र पर जाकर अपनी विशिष्ट पहचान संख्या बनवा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें