फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में जो आ जाता है, वह आसानी से नहीं जाता : मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। पूर्व सीएम एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही चुनाव को जीता जा सकता है। भाजपा के पास कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ताओं की टीम हैं। जो इसमें आ जाता है, वह आसानी से नहीं जाता। जो जाता भी है तो किसी काम का नहीं रहता।
विज्ञापन

घरौंडा विश्राम गृह के पास स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने के लिए बैठक की। उन्होंने सांसद संजय भाटिया की भी सराहना की। इससे पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी लगाई थी, इसलिए वो चुनाव प्रचार में शामिल नहीं रह सके लेकिन करनाल लोकसभा क्षेत्र में समर्थ टीम ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मनोहर लाल ने बिना भेदभाव साढ़े नौ साल प्रदेश की सेवा की है। मौके पर निर्मला बैरागी, रमेश कश्यप, जिले राम शर्मा, सहित क्षेत्र के बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें