फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालकों को शिफ्टिंग के लिए एक माह और

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डेयरियों को शहर से बाहर पिंगली डेयरी स्थल पर शिफ्ट करने को दी चेतावनी के बाद भी कोई डेयरी संचालक वहां शिफ्ट नहीं हुआ। आखिरकार नगर निगम ने संचालकों को शिफ्टिंग के लिए एक माह का और समय दिया है। अब 30 सितंबर तक उन्हें शिफ्टिंग करने के लिए कहा गया है। निगम ने एलान किया है कि यदि डेयरी संचालक पिंगली में नींव आदि भरवाना शुरू करते हैं तो तीन फीट तक का मिट्टी भराव अपने खर्च पर कराएगा। साथ ही चेतावनी भी दी है कि 15 सितंबर तक नींव नहीं भरेंगे तो उनके पशुओं को बलपूर्वक शहर से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डेयरी शिफ्टिंग का कार्य कई सालों से अटका है। डेयरी संचालक शहर से बाहर जाना नहीं चाहते हैं। इससे पहले भी उन्हें कई बार चेतावनी दी गई। कई बार डेयरियों को सील करने की भी कार्रवाई की गई लेकिन डेयरी संचालक डेयरी शिफ्टिंग स्थल पर नहीं गए। हर बार निगम के प्रयास विफल रहे हैं। डेढ़ माह पहले भी निगमायुक्त डा.मनोज कुमार ने एक माह की मोहलत देते हुए 30 जुलाई तक उन्हें शिफ्टिंग स्थल पर जाने की चेतावनी दी थी लेकिन एक भी डेयरी संचालक नहीं गया। गुरुवार को फिर निगमायुुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ डेयरी शिफ्टिंग योजना पर बैठक की।
इसमें डेयरी संचालकों की सुविधा के लिए सभी प्लॉटों की पुन: निशानदेही करके उनके नंबर लगाने के निर्देश दिए। निगम ने डेयरी शिफ्टिंग स्थल पर पक्की सड़कें, बिजली की लाइने और पानी की एक किलोमीटर तक लंबी लाइन बिछा दी है लेकिन प्लॉट धारक बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं कर रहे हैं। निगमायुक्त ने कहा कि डेयरियों को हर हाल में शहर से बाहर जाना होगा। वैसे भी शहर की साफ-सफाई, सीवर लाइनों के समुचित निकासी में डेयरी से निकलने वाला मल-मूत्र बाधक बनता है।
विज्ञापन

बैठक में उप निगमायुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंता अक्षय भारद्वाज, सतीश शर्मा व मोनिका शर्मा, सचिव बल सिंह, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, नायब तहसीलदार रोशन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें