फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन व्यक्तियों से एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने दयाल सिंह कॉलेज के प्राध्यापक सहित तीन लोगों से एक लाख 9 हजार 259 रुपये ठग लिए। इनमें दो मामलों की जांच साइबर क्राइम थाना कर रहा है। दयाल सिंह कालेज के प्राध्यापक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह विभागीय काम में व्यस्त थे। मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने मेरे रिश्तेदार का नाम लेकर फोन किया। मैंने सोचा वही रिश्तेदार बोल रहा है। इस कारण उसकी बातों में आ गया। उसने पहले कहा कि 5 रुपये ट्रांसफर कर दो। जब 5 रुपये ट्रांसफर किए तो कहा कि आपके पास एक घंटी का बटन है उसे दबाओ। जब उस बटन पर टच किया तो खाते से 49999 रुपये कट गए। इसके बाद जब उसने कहा कि उसके खाते से 49999 रुपये कट गए हैं तो आरोपी बोला कि दोबारा ट्रांसफर कर रहा हूं। इसके बाद दोबारा 15 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

दूसरा मामला-
नीलोखेड़ी निवासी महिंद्र मुंजाल ने बताया कि उसके साथ किसी व्यक्ति ने पेटीएम द्वारा 20,010 रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि उस आईडी पर शिव कुमार लिखा आ रहा था। उसने उसके दोस्त व भाई की डुप्लीकेट फेसबुक आईडी बनाई। 5 मार्च को मैसेंजर द्वारा अलग-अलग समय में पेटीएम से 20010 रुपये ठग लिए।
तीसरा मामला
सेक्टर-9 निवासी पवन कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को करीब 11.30 बजे फोन पे से गलत ट्रांजेक्शन के कारण उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर लिया। उस नंबर पर गलत ट्रांजेक्शन की रिक्वेस्ट डाली तो आरोपी का मैसेज आया। उसने अपनी ही आईडी से रिक्वेस्ट सेंड करने को कहा। जब उसने रिक्वेस्ट भेजी तो उसके अकाउंट से 24249 रुपये निकल गए। इसके बाद उसने दोबारा फोन कर धमकी दी कि शिकायत की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें