फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 284 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के 284 केस सामने आए हैं, जो अब तक का रिकार्ड है। साथ ही 55 वर्षीय एक नौरता निवासी व्यक्ति की जान चली गई है, जिसे दो अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 177 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामले से खतरे का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आमजन को जागरूक होना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जागरूकता और बचाव से ही महामारी को मात दी जा सकती है। बताया गया कि वीरवार को 40 विद्यार्थी, 10 अध्यापक, दो वकील, मैनेजर सहित 6 बैंककर्मी, मेडिकल कॉलेज के अकाउंटेंट सहित तीन कर्मचारी, एनडीआरआई का साइंटिस्ट, स्टाफ नर्स सहित कई अन्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। विद्यार्थियों में जेएनवी, आदर्श स्कूल, आईटीआई के विद्यार्थी शामिल हैं। इसी तरह एसएस इंटरनेशनल स्कूल, प्रताप पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह, डीएवी स्कूल के 2 अध्यापक कोरोना संक्रमित हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों के भी कई शिक्षक संक्रमित हैं।
16233 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
जिले में अभी तक 279158 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं, इनमें 260311 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 16233 मामले पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 177 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 2016 एक्टिव हैं तथा 14040 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। जिला में वीरवार को 34 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

3688 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में गुरुवार को 60 जगहों पर वैक्सीनेशन हुआ। इनमें प्राइवेट अस्पताल भी शामिल है। इन सभी जगहों पर 3688 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक एक लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
नॉन कोविड के दो ही आईसीयू बचे
कोरोना के बढ़ते केसों का मेडिकल कॉलेज पर सीधा असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में 6 आईसीयू हैं। इनमें से चार आईसीयू में कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल हैं। ऐसे में दस-दस बेड के दो ही आईसीयू रह गए हैं जो नॉन कोविड हैं। यही हालात रहे तो सरकार को मेडिकल कॉलेज दोबारा से कोविड अस्पताल बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें