वार्ड-8 में निवासी एक युवक ने पत्नी व उसके परिवार वालों से तंग आकर जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी, सास, ससुर व साले और साली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव पांतूपुरा शामली (यूपी) निवासी मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 वर्ष पूर्व उसके बेटे अमित (35) की शादी राजेपुर निवासी रितु के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अमित ससुराल वालों के कहने पर ससुराल राजेपुर में ही रहने लगा। इसके बाद पत्नी के कहने पर वह वार्ड-8 में रहने लगा। अमित जब भी हमसे मिलने की बात कहता तो उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। अमित ने सास संतरों, ससुर अशोक कुमार, साला बंटी, साली रजनी और पत्नी रितु से परेशान होकर जहर खा लिया।
आत्महत्या करने की देती थी धमकी
शिकायत में आरोप है कि मृतक अमित की पत्नी रितु अमित को धमकी देती थी कि यदि वह अपने परिवार से मिलने यूपी जाएगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद उसके परिवार वालों को जेल होगी। वहीं अमित के साथ ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते थे।
-मुकेश की शिकायत पर मृतक अमित की पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सतपाल सिंह, प्रबंधक, थाना इंद्री