फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 281 नये केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार रिकार्ड बना रहा है। शुक्रवार को जिले में कुल 281 केस नये सामने आये हैं। यह जिले में अब तक सबसे हाई रिकार्ड है। इसके अलावा, ढेहा बस्ती निवासी 80 साल की महिला की मौत हो गई। महिला को पहले से ही शुगर समेत अन्य बीमारियां भी थी। राहत की बात ये है कि 112 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। इनमें इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप भी शामिल हैं, उन्हें मेडिकल कालेज से छु्ट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 53410 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 48701 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 3591 मामले पोजिटिव है, जिनमें से 44 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 1237 एक्टिव है तथा 2310 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। जिले में शुक्रवार को 281 केस पोजिटिव पाए गए हैं। इनमें 69 केस एंटीजेन टैस्ट से और 212 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। इनमें से 140 लोग कल शाम के हैं।
सेक्टर-6 के एक ही परिवार से 7 लोग, कल्पना चावला मेडिकल कालेज से
कोरोना पाजिटिव लिस्ट में कोरोना की कई नई चैन सामने आई हैं। इनमें से जिला जेल से पांच लोग संक्रमित मिले हैं। ऐसे में यहां पर कोरोना की नई चैन बन सकती है। सीनियर मैनेजर पीएनबी, एनडीआरआई से दो केस, ट्रामा सेंटर सिविल अस्पताल से एक, अर्पणा अस्पताल का मैनेजर, डीडब्ल्यूआर से एक, हुडा आफिस से एक, सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मी, मेडिकल कालेज का सुपरींटेंड, पोस्ट आफिस से एक, चावला मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति पाजिटिव मिला है। रामनगर से डिपो होल्डर भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

मास्क लगाकर बच सकते हैं कोरोना से : डीसी
डीसी ने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाईजिंग करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले, जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है, वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें