फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के फोरमैन ने बिजली मीटर लगाने की एवज में महिला से फोन पर की अश्लील बातें महिला ने कॉल रिकार्ड कर पुलिस को दी मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बिजली निगम के कर्मचारी पर मीटर लगाने के नाम पर अश्लील बातें करने के आरोप लगाये हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजली कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं महिला और बिजली कर्मी की वायरल हो रही ऑडियो क्षेत्र में चरचा का विषय है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती एक सितंबर को वह बिजली मीटर का कनेक्शन लेने के लिए चाचा के लड़के के साथ इंद्री पावर हाउस गई थी, जहां उसकी मुलाकात निगम में कार्यरत फोरमैन श्रीचंद से हुई। श्रीचंद ने महिला से उसके गांव का नाम पूछा। इसके बाद जब अगले दिन महिला घर पर अकेली थी तो आरोपी श्रीचंद वहां आ गया और अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद आरोपी कर्मचारी ने महिला से तीन हजार रुपये मीटर लगवाने के तौर पर लिए। पीड़िता का आरोप है कि 3 हजार देने के बाद उसके पति के फोन पर केवल 2 हजार का ही मैसेज आया। इसके बाद आरोपी ने दोपहर के समय फोन किया और फिर उससे अश्लील बातें करनी शुरू कर दी, जिसकी महिला ने रिकार्डिंग कर ली। इसके बाद गुरुवार को महिला ने इस मामले की शिकायत इंद्री पुलिस को दी। मामले में शिकायत पर कार्रवाई ना होने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को थाने में पहुंचे और बिजली निगम कर्मचारी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए। मामले में इंद्री थाना प्रबंधक सतपाल सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बॉक्स :
बीपीएल राशन कार्ड बनवाने का भी दिया प्रलोभन
पीड़िता का कहना है कि आरोपी के पास सरकारी राशन का डिपो है। दो सितंबर को आरोपी जब उसके घर आया तो उसने महिला को कहा कि मै तेरा राशन कार्ड भी बीपीएल बनवा दूंगा, जिसके बाद तुझे किसी भी चीज की समस्या नहीं आएगी। वॉयरल ऑडियो रिकार्डिंग में भी आरोपी कर्मचारी महिला से पार्टी मांगने के बाद राशन कार्ड बनवाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें