फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कंपनी के नाम पर पंखों का गोरखधंधा

Tue, 20 May 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने लाइन पार क्षेत्र और शहर के अर्जुन गेट क्षेत्र में ओरिएंट कंपनी के नाम से नकली मार्का लगा कर सीलिंग फैन और एग्जास्ट फैन बेचने का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


इस धंधे में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर के रामनगर और अर्जुन गेट क्षेत्र की दो दुकानों पर रेड की। रेड के दौरान दोनों दुकानों से करीब पांच लाख रुपये का सामान भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
कई दिन पहले मोहाली की स्पीड नेटवर्क कंपनी के निदेशक रमेश दत्त ने एसपी को लिखित शिकायत की थी कि उनकी कंपनी के पंखों को नकली मार्का लगा कर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों को नकली सामान दिया जा रहा है। कॉपीराइट एक्ट की अवहेलना कर कंपनी को रगड़ा लगाया जा रहा है। एसपी के आदेश पर सोमवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ थाना शहर पुलिस ने अर्जुन गेट क्षेत्र की कृष्ण इलेक्ट्रॉनिक्स पर रेड कर दी। मौके से करीब 100 से अधिक पंखे और एग्जास्ट मिले। दूसरी ओर रामनगर क्षेत्र के राजेंद्रा इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर रेड की गई। वहां से करीब तीस से अधिक पंखे कब्जे में लिए गए। इस दौरान रामनगर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार भी साथ रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें