फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आईटीआई में ‘ऑन द स्पॉट’ प्रवेश शुरू, 22 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की खाली सीटों को भरने के लिए सोमवार से ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। 22 अगस्त तक प्रौद्योगिकी संस्थान में फिजिकल काउंसिलिंग से दाखिल किया जाएगा। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए यह विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका रहेगा। पहले दिन बाबू मूलचंद प्रौद्योगिकी संस्थान में करीब 230 फॉर्म भरे गए। इनमें से 150 के लगभग विद्यार्थियों का मेरिट सूची में नाम आया।
विज्ञापन

जिले के सभी आईटीआई में अभी भी कई ट्रेडों में सीटों के मुकाबले कम दाखिले हुए हैं। इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कोपा, एचएसआई और वेल्डर जैसी ट्रेडों में सबसे अधिक दाखिले प्राप्त किए गए हैं। उम्मीद है कि ऑन द स्पॉट प्रक्रिया में सीटों को भरा जा सकेगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज के साथ समय पर पहुंचना होगा।

विद्यार्थियों को संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रोजाना दोपहर 12 बजे तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे संस्थान में ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का दाखिला मौके पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

-मेरिट के आधार पर दिया जाएगा दाखिला
ऑन द स्पॉट प्रक्रिया में संस्थान में उसी दिन ही मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। विद्यार्थियों को 22 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लेने का अवसर है। - राकेश भाटिया, बाबू मूलचंद प्रौद्योगिकी संस्थान
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें