फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाईकोर्ट की तर्ज पर अब करनाल में भी डिजिटल माध्यम से मिल रही न्यायिक सेवाएं

Thu, 06 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला न्यायिक परिसर में अब लोगों को न्यायिक सेवाओं की जानकारी ई-सेवा केंद्र के माध्यम से मिल रही हैं। क्योंकि करनाल में भी हाईकोर्ट की तर्ज पर ई-सेवा केंद्र शुरू हो गया है। प्राथमिक तौर पर कुछ सेवाएं इस केंद्र में चालू की गई हैं। जिनका लाभ अदालत में आने वाले लोगों को मिल रहा है। इससे पहले जो लोग बिना वकील के कोर्ट में अपना केस पता करने आते थे। उन्हें हर कोर्ट में जाकर केस के बारे में जानकारी लेनी पड़ती थी।
विज्ञापन

ई-सेवा केंद्र खुल जाने के बाद लोगों का यह काम आसान हो गया है। लोग यहां आकर चालान दिखाकर किस कोर्ट में भरा जाएगा, इसके बारे में जानकारी कर सकते हैं। यहां पर फरीदाबाद की वर्चुअल कोर्ट के मामलों की जानकारी भी उपलब्ध है। ई- सेवा केंद्र में तैनात पुस्तकालय सहायक दुष्यंत ने बताया कि अभी ट्रैफिक चालान ही यहां रजिस्टर हो रहे हैं। जल्द ही केस फाइलिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। चार अक्टूबर को करनाल में ई सेवा केंद्र चालू किया गया था। लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें