फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सावन मास के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। पूजा करने के लिए श्रद्धालु अल सुबह मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे। अंसल टाउन के शिव मंदिर में पंडित विनोद शास्त्री ने श्रद्धालुओं से शिवलिंग पर जल, बिल्व पत्र, धतूरा,भांग, दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर, चंदन, रोली, अक्षत, फूल, धूप से पंचामृत स्नान करवा कर फल अर्पित करवा धूप और दीप से आरती करवाई।
विज्ञापन

सेक्टर सात के कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में पंडित हरिओम ने श्रद्धालुओं से भोले बाबा का जलाभिषेक करवा कर पूजा करवाई। सेक्टर छह के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की पूजा की। सदर बाजार के रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पांच फुट ऊंचे शिवलिंग की पूजा कर भोले बाबा की जयघोष की। राम नगर के शिव मंदिर, प्रेम नगर के शिव मंदिर, शिव कॉलोनी के शिव मंदिर, मॉडल टाउन के शिव मंदिर के साथ हर गली मोहल्ले में भोले बाबा की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें