फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दशहरा पर ड्रोन से होगी मेले की निगरानी, 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के सेक्टर-4 दशहरा मैदान में होगा रावण दहन, पुलिस प्रशासन ने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दशहरा पर्व के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। शहर के मुख्य आयोजन स्थल सेक्टर-4 के दशहरा मैदान में करीब 500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जोकि आने-जाने वाले लोगों की जांच करेंगे। वहीं, मेले में ड्रोन से भी पैनी नजर रखी जाएगी। समारोह स्थल पर 24 घंटे पहले ही 500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी शशांक कुमार सावन ने विशेष रूप से पीसीआर और बाइक राइडर्स को गश्त करने और सादी वर्दी में भी कर्मचारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। कई मैदानों में रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले लगाने की आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह मैदानों में पुतले खड़े कर दिए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस सतर्क
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दशहरा पर्व को लेकर थाना पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। रावण दहन से 24 घंटे पहले पुलिस जवान मोर्चा संभालेंगे। दशहरा मैदान में भारी भीड़ रहेगी, ऐसे में यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। दशहरा मैदान से दूर वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। वहीं, मिनी बाईपास स्थित दशहरा मैदान के लिए सड़क के एक तरफ कार्यक्रम देखने के लिए आने वाले दर्शकों के वाहन खड़ा करने के लिए रखा गया है। दूसरी तरफ अन्य वाहनों के गुजरने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

दमकल और एंबुलेंस तैनात

रावण दहन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इनमें से दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ-साथ एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए वॉलिंटियर लगाए गए हैं। नीलोखेड़ी, तरावड़ी, जुंडला, काछवा, निगदू, निसिंग, नेवल, धीड़, कुंजपुरा, घरौंडा आदि क्षेत्रों में भी दशहरा पर मेला लगेगा।
विज्ञापन

दशहरा पर्व के लिए सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। सेक्टर-4 दशहरा मेला स्थल पर करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
सचिन कुमार, पुलिस पीआरओ, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें