फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिकायत पर तुंरत बदले जाएंगे खस्ताहाल मैनहोल के ढक्कन

Mon, 30 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

शहरवासियों को टूटे हुए सीवरेज मैनहोल को बदलने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब केवल एक शिकायत मिलते ही खस्ताहाल मैनहोल कवर को तुरंत बदल दिया जाएगा।
नगर निगम की ओर से यह पहल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड-11 से 16 में शुरू की जा रही है। इस योजना पर करीब 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक साल की अवधि तक आने वाली शिकायतों पर बिना देरी के कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पहले शिकायत दर्ज होती थी फिर मौके का निरीक्षण किया जाता था, उसके बाद योजना तैयार कर बजट स्वीकृत होता था और अंत में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होता था। इस पूरी प्रक्रिया में कई बार महीनों लग जाते थे। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-11 से 16 तक खस्ताहाल सीवरेज मैनहोल के ढ़क्कन बदलने या रिपेयर करने का टेंडर लगाया है। अब शहर से बार-बार आने वाली शिकायतों का तुंरत समाधान हो सकेगा। -प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें