फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Wed, 17 May 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग । कैथल रोड कूचपुरा स्थित एक होटल के पास कार ने बुजुर्ग बलवीर सिंह को मार दी। राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बलवीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जरीफाबाद निवासी रोहताश ने बताया कि उनके करीब 72 वर्षीय पिता बलवीर सिंह बीते 10 वर्षों से निसिंग में पानी की टंकी के पास कमलदीप गर्ग की दुकान पर ट्रैक्टर ड्राइवरी की नौकरी करते थे। वे सीमेंट लेकर करनाल स्थित पिंगली रोड पर गए थे। वह और सिरसल निवासी राजू भी उनके साथ में थे। करनाल से वापस आते समय कुचपूरा में एक होटल के पास उसके पिता ने साइड में ट्रैक्टर को रोक दिया और पेशाब करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान करनाल की तरफ से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उसके पिता बलबीर को टक्कर मार दी। इससे पिता उछलकर कार के शीशे पर जा गिरे और बाद में नीचे गिर गए। कार चालक एक बार रुककर मौके से फरार हो गया। उसने कार का नंबर नोट कर लिया। आरोप है कि एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके पिता बलवीर सिंह की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें