फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 29 लाख रुपये लेकर भेज दी पुरानी मशीन, धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले के द्वारिकाधीश राइस मिल के मालिक वेदांत के साथ मशीन सप्लाई को साढ़े 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। मशीन निर्माता कंपनी ने उन्हें नई तकनीक की मशीन देने की बजाए पुरानी तकनीक की मशीन दे दी। राइस मिल संचालक वेदांत की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

करनाल के राइस मिल मालिक वेदांत ने बताया कि वर्ष 2009 से उनके मशीन निर्माता कंपनी के साथ व्यावसायिक संबंध रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी अलग फर्म द्वारिकाधीश के नाम से नया व्यापार शुरू किया। उन्होंने 11 फरवरी 2020 को करीब 29 लाख रुपये की कीमत से मिल से संबंधित मशीन खरीदी थी। कंपनी ने दावा किया था कि मशीन नई तकनीक पर आधारित होगी और इसमें रंगीन कैमरे लगे होंगे। लेकिन मशीन अपेक्षित गुणवत्ता के अनुसार काम नहीं कर पाई। शिकायतकर्ता ने 9 जनवरी 2025 को मामले की शिकायत दी थी। जांच के बाद थाना शहर पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें