फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार घंटे में निगमायुक्त डॉ. वैशाली का तबादला निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नगर निगम की आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का तबादला महज चार घंटे में ही प्रदेश सरकार की ओर से निरस्त कर दिया गया है। सोमवार की शाम को जारी हुई पहली सूची में इनकी जगह पर हैफेड के सचिव 2018 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को करनाल नगर निगम का आयुक्त लगाया गया था। 2017 बैच की वैशाली को यहां से हटा दिया गया था। लेकिन सरकार की ओर से रात को सात बजे एक और सूची जारी की गई। जिसमें महज चार घंटे तक के लिए आयुक्त नियुक्त हुए योगेश कुमार को यहां से हटाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य सचिव लगाया गया। साथ ही डॉ. वैशाली शर्मा को यहीं पर वापस तैनात किया गया है। अचानक निरस्त हुए तबादले की सूचना नगर निगम और शहर के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें