फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुरानी वस्तुएं होंगी रिसाइकिल, स्वच्छ रहेगा वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम 15 मई से शुरू करेगा मेरी लाइफ-मेरा स्वच्छ शहर अभियान
विज्ञापन

- शहर में खोले जाएंगे ट्रिपल आर केंद्र, जहां दे सकेंगे पुरानी वस्तुएं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अब नगर निगम रिसाइकिलिंग के जरिए शहर को कचरा मुक्त करेगा। इसके लिए शहर में ट्रिलर आर (रिड्यूज, रियूज एवं रिसाइकिल) सेंटर खोले जाएंगे। यहां पर लोग अपने पुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद दे सकेंगे। जिन्हें रिसाइकिल किया जाएगा। यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम का अहम कदम माना जा रहा है।
नगर निगम ने इस अभियान को मेरी लाइफ-मेरा स्वच्छ शहर का नाम दिया है, जिसे 15 मई से शहर में शुरू किया जा रहा है। इसके तहत ट्रिपल आर से लोगों को जोड़ा जाएगा। गैर जरूरी चीजों को रिसाइकिल कर शहर को कचरा मुक्त बनाया जाएगा। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस तक सभी वार्डों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि उपयोग किए गए उत्पादों को कम करना ही मिशन का उद्देश्य है। इसके लिए शहर की भिन्न-भिन्न लोकेशन पर रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल यानि आरआरआर केंद्र खोले जाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए गैर सरकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वच्छ ट्यूलिप इंटर्न और नागरिक स्वयं सेवकों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में आमजन को मिशन से जोड़ा जा सके। ट्रिपल आर केंद्रों को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार या खुले मैदानों में स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों को वहां पहुंचने में आसानी हो। इस योजना से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र पर जाने वाले कूड़े की मात्रा भी कम होगी। इस मुहिम के बाद एक मुख्य ट्रिपल आर केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें