करनाल। पिछले करीब दो सप्ताह से कोहरे ने रेल यातायात प्रभावित कर दिया है। खास तौर पर दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चलने वाले ज्यादातर ट्रेनें एक से लेकर दस घंटे तक लेट हो रही हैं। शुक्रवार को भी धुंध होने की वजह से रेलगाड़ियां काफी धीमी गति से चलीं। ट्रेनों के देर से आने पर यात्री परेशान हैं।
हालात ये थे कि जो एक्सप्रेस ट्रेनें पानीपत से करनाल 20 से 30 मिनट में पहुंचती थी, अब वही ट्रेनें 40 से 60 मिनट में पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनों को पास करवाने के चक्कर में कई रेलगाड़ियों को पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद धीमी गति से ट्रेनों को चलाया गया।
इससे रेल यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए। कुछ यात्री तो प्राइवेट वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर निकले। गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक पर रद्द की छह गाड़ियों का परिचालन दोबारा शुरू तो गया है लेकिन धुंध ने रेलवे यातायात को प्रभावित कर दिया है। एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही हैं।
ये ट्रेनें रहीं ज्यादा लेट ः ट्रेन नंबर 12716 सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से रात को आठ बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी के बाद 8:50 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 12919 मामला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा चार घंटे की देरी के बाद 10:15 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े आठ घंटे की देरी दोपहर 2:50 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 14795 एकता एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे के बाद सुबह 11 बजे करनाल स्टेशन पहुंची।
ट्रेन नंबर 12497 शान ए पंजाब भी एक घंटा लेट होकर सुबह नौ बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी के बाद सुबह 11:30 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 22451 चंडीगढ़ सुपरफास्ट भी करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद सवा एक बजे करनाल आई। ट्रेन नंबर 1292 पश्चिम एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से 2:35 पर पहुंची। ब्यूरो
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू