फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी चोरों ने अफसरों को बंधक बनाया

Fri, 18 Oct 2013 11:55 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा के पास नहर से मिट्टी चोरी रोकने पहुंचे अफसरों को आरोपियों ने बंधक बना लिया और उनकी गाड़ी तोड़ दी। सिंचाई विभाग के जेई सोमनाथ, बेलदार जसमेर व रणधीर को बंधक बनाकर आरोपी अपने गांव ले गए, जहां उनके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


इतना ही मामले को रफा दफा करवाने के लिए पंचायत में फैसला करवाकर जेई और बेलदारों से जबरदस्ती हस्ताक्षर भी करवाए। बाद में जेई और दोनों बेलदार किसी तरह वहां से बचकर भाग निकले। उन्होंने अपना मेडिकल करवाकर पुलिस को शिकायत कर दी है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव सारसा निवासी सतबीर सिंह और उसके  कई साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में सिंचाई विभाग के एसडीओ सुभाष चंद ने बताया कि वह जेई सोमनाथ तथा बेलदार जसमेर व रणधीर के साथ नहर की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें गांव भौर सैंदा के समीप सतबीर व उसके साथियों को जेसीबी की मदद से मिट्टी ट्रालियों में डालते पकड़ा। जब उन्होंने उक्त लोगों को रोका तो उन लोगों ने उनके साथ हाथापाई की तथा उनकी जीप के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद वे लोग उन्हें बंधक बनाकर गांव में ले गए और दबाव डालकर उनसे पंचायती फैसले पर हस्ताक्षर करवा लिए।

उन्होंने इस बारे उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और सरकारी अस्पताल में जाकर अपना मेडिकल करवाया। इस बारे तुरंत पुलिस को भी सूचित किया गया। एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर सारसा गांव निवासी सतबीर व उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें