फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को मिला सम्मान

Fri, 26 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.कार्यक्रम को संबोधित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह मनाया गया। इसमें जिले में विभिन्न विकास कार्यों को प्रदर्शित करती डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यहां मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने सत्ता के दौरान शीर्ष पद पर रहते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के मार्ग को अपनाया। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी सुशासन से सेवा के मार्ग पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए सुशासन के चार प्रमुख स्तंभों पारदर्शिता, जवाबदेही, संवेदनशीलता और कानून का शासन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुशासन केवल सरकार या पद पर बैठे व्यक्तियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शासन में पारदर्शिता बढ़ने से आमजन को सीधा लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में सुशासन दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में एक ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, केंद्रीय प्रतिनिधि कविंद्र राणा, एसपी गंगाराम पूनिया मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें