तरावड़ी। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से अनाज मंडी परिसर में नवरात्र एवं नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित हवन में अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता, भारत विकास परिषद शाखा के प्रधान विजय सिंगला, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान सुभाष गुप्ता और अन्य सदस्यों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की।
समिति के प्रधान ने संयुक्त रूप से नव वर्ष एवं नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में वेद सलूजा, मुकेश गर्ग, प्रवीन गुप्ता, राजीव नारंग, शिवम बंसल, रामनिवास बंसल, योगेश मिडडा, रंजीत भारद्वाज, नरेश अरोड़ा, पंजाबी सभा के प्रधान राजीव नारंग, भाजपा मंडल तरावड़ी के प्रधान शिवम बंसल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।