फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में जल्द उपलब्ध होंगे नए खेल उपकरण

Fri, 20 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। फाइल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम में जल्द ही खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला खेल विभाग की ओर से पंचकुला विभाग को लिखित में भेजी गई उपकरणों की सूची को मंजूरी मिल गई है। इसमें फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल, एथलेटिक्स के खिलाडियों के लिए ट्रैक एंड फील्ड खेल का समान, कुश्ती और ताइक्वांडो के के लिए नए मैट शामिल हैं।
कर्ण स्टेडियम में वर्ष 2019 के बाद से नए खेल उपकरण नहीं आए हैं। इसके लिए जिला खेल विभाग ने पंचकुला विभाग को सूची भेजी थी। विभाग ने इसे अब मंजूरी दे दी है। फिलहाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को पूराने खेल उपकरणों से ही अभ्यास करना पड़ रहा हैं, जिससे उनको दिक्कत होती है। उपकरणों की कमी होने के बाद भी जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और पदक जीत रहे हैं। अब खिलाड़ियों के लिए खेल उपकरण जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ में खेल विभाग की ओर से वॉलीबॉल व फुटबॉल के जो नेट कटे हुए है, वह भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल विभाग ने कर्ण स्टेडियम में नियुक्त हर एक कोच से उनके खेल उपकरण व जो चीज मैदान में ठीक करवानी है। उसके लिए एक सूची मांगी गई थी और उसे पंचकुला खेल विभाग को भेजी गई थी, जिसमें से कुछ उपकरण जल्द से जल्द मिलने की उम्मीद है। - राजबीर सिंह रंगा, जिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें