फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई हो, शहर अब ODF++ हुआ, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के 500 अंक पक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्बेज फ्री सिटी के बाद करनाल शहर को ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया गया है। अब राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में हिस्सा तो ले सकेगा। साथ ही जनवरी में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के 6000 अंकों में से 500 अंक भी पक्के हो गए। पहला पड़ाव पूरा होने के बाद नंबर वन बनने के लिए अब 5500 अंकों की फाइट बाकी है। निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त रहना, सरकारी प्रयासों का हिस्सा मात्र नहीं है। यह किसी भी शहर में रहने वाले लोगों के लिए शान की बात है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर की साफ-सफाई को लेकर लोग कितने जागरूक हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि बीते 29 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच केंद्रीय आवासीय एवं शहरी मामले मंत्रालय की क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम ने करनाल आकर ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए सर्वे किया था और आज इसी मंत्रालय की ओर से शहर को ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित कर दिया है। मंत्रालय की ओर से शीघ्र ही इसका प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा। करनाल को यह उपलब्धि एक वर्ष में दूसरी बार हासिल हुई है। इससे पूर्व की छमाही में भी करनाल शहर ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया गया था। इससे पहले गार्बेज फ्री सिटी में करनाल को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
17 शौचालयों का निरीक्षण, 6 अति स्वच्छ
क्यूसीआई की टीम ने सर्वे को लेकर खुले में शौच को चेक करने के साथ-साथ सेनीटेशन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कारगुजारी, साफ-सफाई तथा शौचालयों को चेक किया। टीम के समक्ष चेकिंग के लिए नगर निगम क्षेत्र में उपलब्ध 127 सार्वजनिक शौचालय, 38 सामुदायिक व 43 श्रेष्ठ शौचालय थे। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटो का भी निरीक्षण किया गया। इस प्रकार टीम के सदस्यों ने कुल 17 शौचालयों का निरीक्षण किया। कोई मलिन नहीं पाया गया, जबकि 6 अति स्वच्छ, 7 उत्कृष्ट और 4 आकांक्षी पाए गए।
विज्ञापन

ट्रीटमेंट के बाद निकला पानी नियंत्रण बोर्ड के मानकों पर खरा
ओडीएफ प्लस-प्लस की चेकिंग में शहर के स्लम एरिया में शामिल सैनी कालोनी, चमन गार्डन, शिव कालोनी व न्यायपुरी, रिहायशी क्षेत्रों में वाल्मीकि बस्ती, रामनगर व आरके पुरम, कॉमर्शियल एरिया में अस्पताल रोड मार्केट, कर्ण गेट मार्केट, नई सब्जी मंडी तथा इब्राहिम मंडी मार्केट, पब्लिक एरिया में सांई बाबा मंदिर व मस्जिद, कर्ण ताल पार्क व विवेकानंद पार्क, ट्रंासपोर्ट हब में ओल्ड जीटी रोड व जोनल फोरेस्ट ऑफिस के निकट रेलवे स्टेशन, दो जलाशय आवर्धन नहर व कर्ण लेक, स्कूलों में राजकीय प्राइमरी स्कूल छोटी मंगलपुर, मानस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलदेव जनसेवा दल मिशन स्कूल व श्रीकृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सड़कों व गलियों में माल रोड, रेलवे रोड, कमेटी चौक से मुगल कैनाल, ओल्ड जीटी रोड, सेक्टर-13, सैनी कालोनी, चमन गार्डन व शिव कालोनी को चेक किया गया। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मेें ट्रीटमेंट के बाद जो पानी निकलता है, वह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुरूप पाया गया।
खुले में शौच करने वाले की निगम को दें सूचना
आयुक्त ने शहर के नागरिकों को बधाई देते हुए उनसे अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता के लिए निरंतर अपनी भागीदारी बनाए रखें। इसके लिए जरूरी है कि यदि किसी को कहीं कोई व्यक्ति खुले में शौच करता दिखाई दे, उसकी सूचना नगर निगम में दें। निगम के ट्रीगर मोटीवेटर संभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं, ताकि कहीं भी खुले में शौच की प्रवृत्ति न पनप सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें