फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में ऑड ईवन सफल, बढ़ा दायरा, कारों से बढ़ी परेशानी, भीड़ हुई नियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ण बाजार सहित अन्य बाजारों में ऑड ईवन सफल होने के बाद अब वीरवार को बस स्टैंड, मेरठ रोड, मीरा घाटी, कुंजपुरा रोड की ओर भी इसे लागू कर दिया गया। सदर बाजार, नावल्टी रोड पर भी दुकानों पर नंबरिंग कर दी गई है। कई सेक्टरों में भी ऑड ईवन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। वीरवार को सुबह रोजमर्रा की अपेक्षा भीड़ कम रही। हालांकि लोग कार वाले ग्राहकों से परेशान दिखे। दुकानदारों ने भी मांग की कि बाजार में कार लेकर आने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

चार मई को जिस तरह बाजार खुलने पर भीड़ उमड़ी थी, अब वह भीड़ धीरे धीरे छट रही है। लॉकडाउन के बीच बाजार खुलने का आज चौथा दिन था। जिला प्रशासन का ऑड ईवन का फार्मूला कारगर होता दिख रहा है, जिससे उत्साहित प्रशासन ने चुनिंदा बाजारों के साथ साथ इसे कई अन्य बाजारों व सेक्टरों में भी लागू कर दिया है। पुलिस की नाकेबंदी के कारण वाहनों के बाजारों में नहीं जाने से काफी राहत महसूस की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है। लेकिन सड़कों पर कार वाले ग्राहकों के कारण स्थिति खराब होती दिख रही है। कारों में लोग तो दो या तीन ही होते हैं, लेकिन कारों की संख्या अधिक हो जाने के कारण प्रमुख रास्तों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिसके कारण दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिना नंबर के दुकानें खोलने पर दो दुकानें सील
-सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑड ईवन वाले क्षेत्रों में बिना नंबर के दुकान खोलने की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो सर्राफा बाजार में बलवंत पुस्तक भंडार व पुरानी सब्जी मंडी चौक पर आरके टाइल्स की दुकान खुली मिली। दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। सिटी थाना एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि ऑड ईवन की जो व्यवस्था बनाई गई है, उसका पालन करना होगा। दो बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेंगी। इन्हीं नियमों का उलंघन करने पर दोनों दुकानों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-न्यू जनता मार्केट में अभी ऑड ईवन व्यवस्था लागू नहीं है, इसी कारण यहां वाहनों की आवाजाही अधिक है, हालांकि दुकानदारी अच्छी हो रही है। लंबे समय बाद दुकान खोली है तो लोग सामान्य की अपेक्षा अधिक सामान एक साथ लेकर जा रहे हैं।
-दीपक, दुकानदार- न्यूज जनता मार्केट करनाल।
-ग्राहक भी आ रहे हैं, दुकानदारी भी खूब हो रही है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या लेबर की है। जिसके कारण ग्राहकों को खुद ही सामान निकालकर अपने वाहनों पर लादना पड़ रहा है। ऑड ईवन व्यवस्था ठीक है, इसे सभी बाजारों पर एक साथ लागू होना चाहिए।
-राज कुमार गोयल, पशप आहार विक्रेता न्यू जनता मार्केट।
-सबसे बड़ी समस्या कारों से हो रही है। एक ग्राहक होता है, उसके साथ दो लोग अन्य आते हैं और कारों से रोड पर निकलना दूभर हो जाता है। यदि जिला प्रशासन कारों को बाजारों मे जाने से रोक दे तो किसी ऑड ईवन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। कारों पर प्रतिबंध जरूरी है।
-पंकज गोयल, दुकानदार न्यू जनता मार्केट करनाल।
-लोहा व स्टील का कारोबार गति नहीं पकड़ रहा है। इसका कारण है कि लेबर नहीं है, कंस्ट्रक्शन का कार्य नहीं चल पा रहा है। बाहर के बाजार बंद होने के कारण माल नहीं आ रहा है,ग्राहक भी कम ही है। सबसे बड़ी बात यह है कि लोगों के पास धन नहीं है।
-अरविंद कुमार, श्रीगणेश स्टील, पुरानी अनाज मंडी करनाल।
(व्यापारियों से अलग बाक्स)
डेढ़ माह बाद दुकान खोली, फिर भी ग्राहक नहीं
-डेढ़ महीने के बाद आज दुकान खोलने आया हूं, दूध चीनी की व्यवस्था करके चाय बनाना शुरू किया है, दुकानदारों को फुर्सत नहीं है, इक्का दुक्का कोई ग्राहक इधर आ जाता है तो चाय पी लेता है, इससे तो गुजारा करना ही मुश्किल हो रहा है। बाजार पूरी तरह खुलेगा, तभी काम चलेगा।
विज्ञापन

-राम कुमार, चाय विक्रेता पुरानी अनाज मंडी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें