फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर में हर सड़क के फुटपाथ पर कब्जा

विज्ञापन
सेक्टर आठ फुटपाथ पर रखे गमले संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। फुटपाथ पर कब्जे की समस्या पूर्व में पुराने शहर में अधिक थी। सेक्टरों के फुटपाथों पर हालात उतने खराब नहीं थे। अब सभी प्रमुख सेक्टरों के मुख्य मार्गों पर रेहड़ी-फड़, ठेले और स्थायी खोखे लगा लिए गए हैं। कार्रवाई होती है लेकिन कुछ दिन बाद फिर कब्जा हो जाता है।
सेक्टरों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह तो फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट में फर्क करना मुश्किल हो गया है। जहां हरियाली होनी चाहिए थी, वहां अब अस्थायी दुकानों और ठेलों की कतारें नजर आती हैं। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। सेक्टर 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14,16 से लेकर 32-33 तक की सड़कों के फुटपाथों पर यही हालात देखने को मिले। इन सड़कों पर फल, सब्जी, खोखे से लेकर सामान बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं का कब्जा देखने को मिलता है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के अभियान औपचारिकता बनकर रह गए हैं। अभियान के बाद कुछ समय के लिए फुटपाथ खाली रहते हैं और फिर से कब्जे शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ हमेशा अभियान जारी रखा जा रहा है। फिर भी जहां लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं उनको हटाया जाएगा। -रेणु बाला गुप्ता, मेयर, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें