फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों का धरना जारी, शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
धरना स्थल पर शहीदों के चित्र को नमन करते किसान। संगठन
विज्ञापन
करनाल। गांव शेखपुरा सोहाना के पास रिंग रोड पर सर्विस लेन निर्माण की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। किसान पिछले 46 दिन से लगातार धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों ने शहीदी दिवस मनाते हुए देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि स्वतंत्रता के आंदोलन में हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान व संघर्ष किया है, वह कभी भी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए किसान शांतिपूर्ण लेकिन मजबूत तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान जिला महासचिव सुरेंद्र बेनीवाल, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, ओम प्रकाश, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें