फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सखी री मेरे प्राणों के तुम प्राण... मीरा प्रसंग ने किया भावविभोर

Thu, 22 Jan 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्री गीता मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला में श्रीकृष्ण और राधा जी का भोग लगवाती  स्वामी मुक
विज्ञापन
करनाल। श्री गीता मंदिर सेक्टर-13 में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला में बुधवार को मीरा प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने ‘सखी री मेरे प्राणों के तुम प्राण, तुम बिन मोहे चैन ना आवे’ भजन से सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

मीरा के कृष्ण को पति मानने, ससुराल वालों से प्रताड़ना, जहर का प्याला पीने और अंत में कृष्ण की मूर्ति में समा जाने के प्रसंग का मंचन किया गया। गुरु संत रैदास और उनकी अनूठी कृष्ण प्रेम की भावना को दिखाया गया। संदेश दिया कि कृष्ण के प्रति मीराबाई का अटूट प्रेम असाधारण भक्ति का प्रतीक था।
श्रीकृष्ण रासलीला में स्वामी मुक्तानंद महाराज, न्यायाधीश डाॅ. नीलिमा शांगला, प्रधान कैलाश गुप्ता ने स्वरूपों को माखन मिश्री और मेवों से भोग लगवाया। वृंदावन से आए श्री निकुंज बिहारी रासलीला मंडल की ओर से निदेशक कुंज बिहारी शर्मा भैया ने रासलीला का निर्देशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें