फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग स्टूडेंट्स ने निकाला मौन जुलूस

Fri, 05 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रही नर्सिंग छात्राओं ने वीरवार को शहर में मौन जुलूस निकाला। मुंह पर काली पट्टी बांधकर उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे एसएफआई के राज्य सहसचिव, नर्सिंग छात्रा तेजस्विनी, एसएफआई के जिला संयोजक अश्विनी आजाद ने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रही नर्सिंग छात्राओं की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। आज  तक सरकार नर्सिंग छात्राओं की लंबित पड़ी पांच मांगों पर चुप्पी साधे हुए है।

सरकार ने आज तक न तो चुप्पी तोड़ी है और न ही संगठन से बातचीत का ही रास्ता अपनाया। उन्होंने सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इससे सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पोल खुल गई है। छात्र नेताओं ने सरकार से सवाल किया कि नर्सिंग छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? ज्ञापन के माध्यम से छात्राओं ने चेताया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 10 अगस्त को करनाल में पूरे प्रदेश की नर्सिंग छात्राएं प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी। इस अवसर पर एसएफआई नेता प्रमोद, विकास आदि नर्सिंग छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें