फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ड्राप्स पिलाने जा रही नर्स को ओवरलोडिड ट्रक ने कुचला

Thu, 21 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बड़ौता में एक ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी पर सवार होकर पोलियो ड्राप्स पिलाने जा रही स्वास्थ्य विभाग की नर्स को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नर्स की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और करनाल-मूनक मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की। ग्रामीणों ने इस मार्ग से ओवरलोडिंग वाहनों को बंद करने की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव मेहता, डीएसपी राजकुमार, राजेश लौहान, तहसीलदार अश्वनी गंभीर सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया। लगभग तीन घंटे तक ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव बड़ौता की रहने वाली ओमपति (35) गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर तैनात थी। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वह पास के गांव में बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए जाने के लिए अस्पताल से स्कूटी पर सवार होकर निकली तो एक ओवरलोडिंग ट्रक ने उसको अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने ओवरलोडिंग ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने ओवरलोडिंग ट्रकों को करनाल-मूनक मार्ग से आवागमन करने पर रोक लगाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा।

ओवरलोडिड ट्रकों पर बैन लगाने का आश्वासन
सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने कोई बात नहीं सुनी। इस पर थाना प्रभारी ने इस मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बाद में डीएसपी राजकुमार कौशिक व राजेश लुहान, करनाल के तहसीलदार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण अपनी बात पर अडिग रहे। आखिरकार करनाल के एसडीएम राजीव मेहता गांव में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को ओवरलोडिड ट्रकों पर बैन लगाने का आश्वासन दिया। इस पर करीब डेढ़ बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
---
करनाल-मूनक जाने वाले रास्तों पर लगेंगे नाके
एसडीएम राजीव मेहता ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि करनाल अनाजमंडी, हसनपूर रोड तथा मूनक गांव में नाके लगाए जाएंगे और ओवरलोडिंग वाहनों को इस मार्ग पर आने से रोका जाएगा। इसी के साथ आरटीए भी रूटीन में दौरा करेंगे और जो भी ओवरलोडिंग वाहन मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----
टोल टैक्स बना लोगों के लिए आफत
बसताड़ा के पास टोल टैक्स लगने के बाद ग्रामीणों के लिए आफत बनता जा रहा है। ओवरलोडिंग और दूसरे वाहन अपने टोल को बचाने के लिए कुटेल, हसनपूर, झिंवरेहड़ी, स्टौंडी होते हुए करनाल व पानीपत जाते है जो कि लोगाें के लिए आफत बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इन वाहनों से आमतौर पर लोग चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते बुधवार को बड़ौता की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक नर्स अपनी जान गंवा बैठी। इसमें एक ओवरलोडिंग ट्रक ने उसे कुचल दिया। वाहन चालक टोल टैक्स से बचने के लिए गांवों के रास्ते से निकल रहे हैं।

वर्जन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करनाल-मुनक मार्ग पर ओवरलोडिंग वाहनों के आवागमन की पाबंदी होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को साैंप दिया है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, मधुबन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें