पुलिस ने जिला भर में कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वध के लिए ले जाने के
आरोप में छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 134 पशु बरामद किए
गए है।
थाना शहर पुलिस के सदर बाजार चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर रात
में सदर बाजार क्षेत्र में पशुओं से भरे ट्रक को रोका। ट्रक में सवार
मुजफ्फरनगर निवासी आसीफ और बागपत निवासी जसीन को काबू किया है।
ट्रक में
ठूंस-ठूंसकर 19 पशु भर रखे थे। इसी पुलिस चौकी ने भगवाड़िया गैस एजेंसी के
पास भी पशुओं से भरे एक ट्रक को रोका। इस ट्रक में सवार गंगोह निवासी
नाथीराम और साहिद मोहम्मद को गिरफ्तार किया। उनके ट्रक में 72 पशु
ठूंस-ठूंसकर भर रखे थे, जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।
इसके अलावा
थाना सदर पुलिस ने कैथल रोड पर चिड़ाव मोड के समीप भी एक ट्रक को रोका। इस
ट्रक में सवार सहारनपुर निवासी ब्रह्मदत्त उर्फ बाबू राम और सरफराज को
गिरफ्तार किया है। उनके ट्रक में 43 पशु लदे थे, जो ठूंस-ठूंसकर भर रखे थे।
पुलिस ने पशु अपने कब्जे में ले लिए।