फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चिलब्लेन्स और स्केबीज रोगियों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ठंड बढ़ने के साथ-साथ चिलब्लेन्स और स्केबीज रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंगल ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण चिलब्लेन्स की बीमारी लग जाती है। इस बीमारी में हाथ और पांव की उंगलियों में सूजन आ जाता है। उस हिस्से में खुजली होने लगती है। कई बार खुजली ज्यादा होने पर जख्म भी हो जाते हैं। यह खुजली रात के समय अधिक होती है।
वैसे तो तापमान बढ़ने पर यह अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन कई बार जख्म होने के कारण डॉक्टर से इसका इलाज कराना जरूरी है। दूसरी ओर स्केबीज भी एक बीमारी है। जिससे शरीर में खुजली होती है।
विज्ञापन

यह एक व्यक्ति से परिवार के अन्य सदस्यों को भी हो सकती है। यह बीमारी एक कीड़े के कारण होती है। उसके संपर्क में आने से त्वचा में खुजली होने लगती है और दाने भी होने लगते हैं। त्वचा के अंदर पैरासाइट की संख्या बढ़ने से यह बीमारी यानी खुजली धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाती है।
यह खुजली दिन में कम और रात में अधिक होती है, जिससे स्किन भी छिल जाती है। इस बीमारी से बचने के लिए ठंड से बचें।
ठंडे पानी में बार-बार हाथ और पांव को डूबाने से अक्सर यह बीमारी होती है। इसलिए गर्म पानी का प्रयोग करें। हाथों में दस्ताने और पांव में जुराबें पहनें। यह बीमारी लगने पर खुजली कम करें और डॉक्टर को दिखाएं।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें