फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मिड-डे मील में अब मिलेगा कढ़ी-पकौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में अब बच्चों को अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। शिक्षा विभाग ने मई महीने से मिड-डे मील का नया मेन्यू लागू कर दिया है।
अब बच्चों को कढ़ी पकौड़ा, गुड़, रोटी और दही, मीठी दलिया, पौष्टिक परांठा, मिस्सी रोटी, सफेद चना, राजमा चावल, गेंहू-गुड़ का पूड़ा, मिक्स वेज परांठा और सोया खिचड़ी जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मेन्यू में हर दिन अलग-अलग व्यंजन शामिल किए गए हैं ताकि बच्चों को स्वादिष्ट भोजन में रुचि बनी रहे। इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण देना है। यह शाकाहारी और पौष्टिक विकल्प बच्चों की उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। बच्चों के लिए मिड-डे मील केवल भोजन नहीं, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास का आधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें