फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों को खेत समतल करने के लिए मिलेगी मशीने

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। किसानों को यदि अपने खेतों को समतल करना है तो ऐसे किसानों को अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग न्यूनतम किराए पर लेजर लैंड लेवलर उपलब्ध कराएगा।
इसके लिए किसानों को 10 घंटे की न्यूनतम राशि 1075 रुपये सहायक कृषि अभियंता (मुख्यालय) हरियाणा पंचकूला के खाते में चालान के माध्यम से जमा कराने होंगे।
सहायक कृषि अभियंता करनाल ने बताया कि गेहूं की कटाई हो चुकी है, अब किसान धान की रोपाई की तैयारी करेंगे, लेकिन उससे पहले किसानों को खेत को समतल भी बनाना होता है। खेत की लेवलिंग करने के लिए लेजर लैंड लेवलर महंगा आता है, हर किसान नहीं खरीद पाता है। इसलिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से न्यूनतम राशि पर किसानों को ये मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। इसके लिए सहायक कृषि अभियंता कार्यालय करनाल को कस्टम हायरिंग सेंटर बनाया गया है, जहां मशीनें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें