फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agriculture: अब देशभर में पीले रंग के बैग में नए नाम से मिलेगी यूरिया खाद, वितरण हुआ शुरू

Tue, 08 Nov 2022 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो देव शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा में ये नया यूरिया पहुंचने वाला है। सबसे पहले कुरुक्षेत्र की रैक लगी है, जो दो तीन दिनों में पहुंचेगी। वहां से करनाल व अन्य जिलों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीले रंग के बैग में भारत यूरिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब देशभर में पीले रंग के बैग में नए नाम से यूरिया खाद मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के 17 अक्तूबर को दिल्ली में हुई एग्री कॉन्क्लेव में वन नेशन-वन फर्टिलाइजर के एलान के बाद अब यूरिया खाद के बैग का रंग पीला कर दिया गया है। इसका नाम भी भारत यूरिया कर दिया गया है। अब देश के सभी हिस्सों में यूरिया बैग इसी रंग और नाम से मिलेगा। नए नाम और रंग वाले यूरिया खाद के बैगों का वितरण शुरू कर दिया गया है। करनाल में ये यूरिया नौ नवंबर को उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


पिछले दिनों भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने एग्री कॉन्क्लेव आयोजित किया था। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। स्टार्टअप से बातचीत के बाद उन्होंने वन नेशन-वन फर्टिलाइजर की बात कही थी। हरियाणा के राज्य विपणन प्रबंधक (इफको) डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि पूरे देश में यूरिया खाद को लेकर एकरूपता रहेगी। अक्सर किसानों में ब्रांड को लेकर संशय है।

यानी वे एक ब्रांड को अच्छा और दूसरे ब्रांड को खराब समझते हैं। परिणाम ये होता था कि एक ब्रांड की खाद बहुत अधिक बिकती थी, उसके लिए लंबी-लंबी लाइनें लग जाती थी तो दूसरा ब्रांड बहुत कम बिकता था। जबकि खाद की गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं था। अब ब्रांड लगभग खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने शायद यही सोचकर वन नेशन-वन फर्टिलाइजर की बात कही होगी। अन्य खादों का रंग भी एक जैसा किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सबसे पहले कुरुक्षेत्र पहुंचेगी रैक
हरियाणा में ये नया यूरिया पहुंचने वाला है। सबसे पहले कुरुक्षेत्र की रैक लगी है, जो दो तीन दिनों में पहुंचेगी। वहां से करनाल व अन्य जिलों को दिया जाएगा। इफको करनाल के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के एलान के बाद देश की सभी यूरिया खाद निर्माता कंपनियों ने यूरिया के बैग के रंग में समानता लाते हुए बैग का रंग पीला कर दिया है।

अभी तक देश में विभिन्न कंपनियां अलग-अलग रंग के बैग में यूरिया का विक्रय करती थी, क्योंकि किसान भी किस कंपनी का यूरिया है, ये रंग से ही पहचान लेते थे। जैसे इफको की यूरिया के बैग का रंग सफेद था, कृभकों के बैग का रंग हरा था। अब सभी कंपनियों ने यूरिया खाद के बैग का रंग पीला कर दिया है। इसका नाम भी भारत यूरिया रख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें