ओवरस्पीड पर भी लगेगा चालान
इस हाईटेक सिस्टम की खास बात यह है कि यह केवल टोल वसूली तक सीमित नहीं है। सिस्टम में लगे कैमरे वाहनों की स्पीड भी रिकॉर्ड करेंगे। अगर कोई वाहन तय गति से अधिक स्पीड में पाया गया, तो 50 मीटर आगे लगे दूसरे ओवरहेड सिस्टम से उसकी पहचान कर ओवरस्पीड का चालान भी भेजा जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि अब बिना टोल दिए कोई भी वाहन इस प्लाजा से नहीं निकल पाएगा।
26 जनवरी को इसका उद्घाटन किया जायेगा। पहले कुछ दिन ट्रायल होगा फिर इसे नियमित तौर पर लागू कर दिया जायेगा। बता दें कि बसताड़ा टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 50 से 60 हजार वाहन गुजरते हैं, जिन्हें इस नई व्यवस्था से सीधा लाभ मिलेगा।