झगड़े की तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वीडियो के मुताबिक दो छात्राएं सड़क पर ही एक-दूसरे को थप्पड़ मार रही हैं जबकि तीसरी छात्रा एक अन्य छात्रा को सड़क किनारे ले जाकर जमीन पर गिरा देती है। वह बालों से पकड़कर उसे घसीटती है। दो छात्राएं उनके झगड़े को देखकर अलग हो जाती हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में एक छात्रा ने दूसरी छात्रा के बाल पकड़े हुए हैं।
तीसरी छात्रा आकर बेल्ट से उस पर हमला करती है। लड़ाई के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि घटना मंगलवार की है। वीडियो सामने आने के बाद छात्राओं की पहचान कर उनके अभिभावकों को बुलाकर घटना की जानकारी दी गई है । छात्राओं ने लड़ाई की कोई खास वजह नहीं बताई। वहीं जांच के बाद ड्राफ्टमैन ट्रेड की एक छात्रा और कंप्यूटर ट्रेड की दो छात्राओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।